फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   CRIF, Karchham-Sangla road will be rejuvenated, Rs 14 crore will be spent, Kinnaur

Rampur Bushahar News: कड़छम-सांगला सड़क 14 करोड़ से होगी चकाचक

Sun, 29 Sep 2024 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
CRIF, Karchham-Sangla road will be rejuvenated, Rs 14 crore will be spent, Kinnaur
कड़छम छितकुल संपर्क मार्ग दूरूस्त करने का कार्य शुरू
विज्ञापन

सीआरआईएफ के तहत होगा सड़क का कायाकल्प, सांगला वैली की 11 पंचायतों के हजारों लोगों को मिलेगा लाभ
बीरबल नेगी
सांगला(किन्नौर)। कड़छम-सांगला पर सफर करने वाले सांगला वैली के 11 पंचायतों के हजारों लोगों को जल्द राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से आठ वर्षों से खस्ताहाल कड़छम-छितकुल संपर्क सड़क का कायाकल्प करेगा। सड़क की हालत सुधरने से वैली के हजारों ग्रामीणों, किसान बागवानों और देश-विदेश से पहुंचने वाले पर्यटकों को लाभ पहुंचेगा। विभाग ने सड़क के कायाकल्प का कार्य शुरू कर दिया है।



सांगला वैली के हजारों लोगों को लाभान्वित करने वाली कड़छम-सांगला सड़क की हालत आठ साल से बदतर है। ग्रामीण कई बार इस सड़क को दुरुस्त करने की मांग लोक निर्माण विभाग से कर चुके हैं। लोगों की वर्षों से चली आ रही मांग अब जल्द ही पूरी होगी। लोक निर्माण विभाग केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (सीआरआईएफ) के तहत करीब 18 किलोमीटर लंबी सड़क का कायाकल्प करेगा।
विज्ञापन

किसान-बागवान आसानी से फसलें मंडी पहुंचा पाएंगे
सड़क की हालत सुधरने से सांगला वैली की 11 पंचायतों किल्बा, सापनी, बुरआ, शौंग, चांसू, कामरू, सांगला, बटसेरी, थेमगारंग, रक्षम और छितकुल के हजारों ग्रामीणों को लाभ पहुंचेगा। क्षेत्र के किसान-बागवानों को अपनी नकदी फसलें मंडी पहुंचाने में राहत मिलेगी। देश-विदेश से यहां पहुंचने वाले हजारों पर्यटकों को भी आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी। लोक निर्माण विभाग ने सड़क के टेंडर अवॉर्ड कर कार्य शुरू कर दिया है। प्रथम चरण में विभाग सड़क की मेटलिंग करेगा और उसके बाद टारिंग का कार्य शुरू होगा।कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमेश नेगी ने सड़क के कायाकल्प करने पर राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





कड़छम-सांगला सड़क की मरम्मत को लेकर टेंडर अवॉर्ड कर कार्य शुरू कर दिया है। सांगला और कड़छम दोनों ओर से मरम्मत कार्य चल रहा है। विभाग करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से सड़क की हालत सुधारेगा। - आनंद शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग भावानगर

- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article