फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Cricket tournament to be held at Patbungalow Ground from February 2

Rampur Bushahar News: पाटबंगला मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता 2 फरवरी से

Tue, 27 Jan 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता में प्रदेशभर के खिलाड़ी लेंगे भाग
विज्ञापन

क्लब विजेता टीम को 1.11 लाख रुपये और ट्रॉफी से करेगा सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पाटबंगला मैदान में ब्लैक बॉयज स्पोर्ट्स क्लब रामपुर 2 फरवरी से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर बैठक की गई, जिसमें में फैसला लिया कि पीजी कॉलेज रामपुर के खेल मैदान पाटबंगला में लेदर बॉल से क्रिकेट प्रतियोगिता खेली जाएगी। ब्लैक बॉयज स्पोर्ट्स क्लब रामपुर अविनाश नेगी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करेगा, जिसमें प्रदेशभर की टीमें भाग लेंगे। ब्लैक बॉयज स्पोर्ट्स क्लब रामपुर ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। ब्लैक बॉयज स्पोर्ट्स क्लब के संयोजक दुर्गा प्रसाद और अध्यक्ष देवेंद्र बोरिस नेगी की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में 32 टीमों को ही खेलने का मौका मिलेगा। 30 जनवरी को आगामी मैचों की रूपरेखा तैयार होगी। विजेता टीम को 1.11 लाख रुपये, ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 55,555 रुपये, ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक इनाम दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed