{"_id":"5d49ae938ebc3e6cae4efe32","slug":"cricket-match-rampur-hp-news-sml30305767","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजेता टीम को 55,555 रुपये के साथ मिलेगी ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर फटाफट
कल्पा मों क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर प स्पोर्ट्स क्लब के पदाधिकारियों मुख्यातिथि के स?
- फोटो : RAMPUR-HP
Link Copied
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के मिनी स्टेडियम कल्पा में मंगलवार को दस दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का विधिवत आगाज हुआ। इस क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ युकां किन्नौर अध्यक्ष अधिवक्ता प्रताप नेगी ने किया। आयोजक कमेटी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। यह प्रतियोगिता जागृति स्पोर्ट्स क्लब ब्रेलेंगी की ओर से आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि ने आयोजकों को महिला क्रिकेट प्रतियोगिता करवाने और टीमों को निशुल्क प्रवेश देने पर क्लब को बधाई दी। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए क्लब को 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। जागृति स्पोर्ट्स क्लब ब्रेलेंगी प्रधान अजय कुमार के अनुसार इस क्रिकेट प्रतियोगिता में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता भी होगी। प्रतियोगिता में करीब 25 टीमें अपना दमखम दिखाएंगी। विजेता टीम को 55, 555, ट्रॉफी और उपविजेता को 25, 555 रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं महिला विजेता टीम को 6,666 और ट्रॉफी उपविजेता टीम को 3,333 रुपये और ट्रॉफी से नवाजा जाएगा। वहीं इस मौके पर यूथ कांग्रेस कल्पा अध्यक्ष श्यामा नंद, कार्यालय सचिव भरत लाल नेगी, यशवंत, अमनदीप, स्वर्णदीप, अजय वीर, अर्जुन, अनिल, सचिव भगत सिंह और अशोक नेगी के अलावा कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।