फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Cricket competition begins in Gopalpur, winner will get one lakh

Rampur Bushahar News: गोपालपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, विजेता को मिलेंगे एक लाख

Fri, 12 Dec 2025 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Cricket competition begins in Gopalpur, winner will get one lakh
रामपुर के गोपालपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्यातिथि। संवाद
जीपीएल में एक टीम में नौ खिलाड़ी एक गांव से और दो बाहर से खेल सकेंगे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के गोपालपुर में जीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। ग्रीन वैली क्रिकेट क्लब की ओर से नशा छोड़ो-खेल खेलो अभियान के तहत प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर टिंबर यूनियन रामपुर के अध्यक्ष रोनित गौतम बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने रिबन काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। नरेंद्र जोशी विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। गोपालपुर प्रीमियर लीग (जीपीएल) में एक टीम में नौ खिलाड़ी एक गांव से और दो खिलाड़ी बाहर से खेल सकते हैं। क्लब के अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने कहा कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 1 लाख नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित करेंगे। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी आकर्षक इनाम दिए जाएंगे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया है कि खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लें और नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश दें।इस अवसर पर क्लब उपाध्यक्ष प्रवीन ठाकुर, सचिव सचिन चौहान और कोषाध्यक्ष विकास ठाकुर सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed