{"_id":"695d5d3b5abb08988200aed9","slug":"cricket-competition-against-drug-abuse-to-be-held-in-basal-from-15th-rampur-hp-news-c-176-1-ssml1040-160862-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नशे के खिलाफ 15 से बसाल में होगी किक्रेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नशे के खिलाफ 15 से बसाल में होगी किक्रेट प्रतियोगिता
विज्ञापन
विजेता टीम को देंगे 31 हजार, 32 टीमों को करेंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के साथ लगती बसाल पंचायत में युवा मंडल की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता 15 जनवरी से आयोजित की जा रही है। इसके लिए कमेटी ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। प्रतियोगिता जाली की गेंद से खेली जाएगी। इसमें विजेता टीम को 31 हजार ट्राफी और उप विजेता टीम को 21 हजार ट्रॉफी आयोजित की जाएगी। इसमें जिला सोलन समेत आसपास के क्षेत्रों की टीमें भाग ले रही है। प्रतियोगिता में सिर्फ 32 टीमों को ही लिया जाएगा। कमेटी के प्रधान लोकेश बनाल ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी पूर्ण कर ली है। यह प्रतियोगिता युवाओं को नशे से दूर करने के लिए आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नशे का जाल फैलता जा रहा है। इसलिए उनका प्रयास रहेगा कि वह मैच में आने वाले युवाओं को इसके खिलाफ जागरूक करें। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वह नशे को दूर भगाने में उनके प्रयासों में साथ दें।