फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   cricket acadamy innaugration in rekanpeo

रिकांगपिओ में क्रिकेट अकादमी का शुभारंभ

Sun, 17 Apr 2022 10:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिला के मुख्यालय रिकांगपिओ में रविवार को जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सौजन्य से जिला स्तरीय अकादमी का शुभारंभ पूर्व विधायक एवं जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष तेजवंत सिंह नेगी ने किया है। पूर्व विधायक ने इस दौरान सीनियर क्रिकेट ट्रायल के लिए रिकागिपओ पहुंचे खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में 70 क्रिकेट अकादमी खोली जा रही हैं। इसमे जिला किन्नौर भी शामिल है।
विज्ञापन

रिकांगपिओ में जिला स्तरीय क्रिकेट ट्रायल से पूर्व क्रिकेट अकादमी का शुभारंभ किया गया है। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य भीम प्रकाश नेगी ने कहा कि जिले के रिकांगपिओ में सीनियर क्रिकेट ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभा को दिखाया। इन खिलाड़ियों में जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रदेश के भीतर प्रदर्शन करने का मौका दिया जाएगा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के क्रिकेट कोच अमित नेगी ने बताया कि प्रदेश और जिले से सीनियर क्रिकेट ट्रायल में करीब 40 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया गया। 2 मई को प्रदेश के नादौन में होने वाले क्रिकेट प्रतियोगिता में जिले के बेहतर खिलाड़ी जिले की तरफ से प्रतिनिधित्व करेंगे। ट्रायल में 20 खिलाड़ियों को चयन हुआ है। किन्नौर क्रिकेट एसोसिएशन के सीनियर क्रिकेट टीम से खेले वैभव अरोड़ा को आईपीएल में खेलने का मौका मिला है उन्होंने किन्नौर क्रिकेट टीम से मैच में हाल ही में बेहतर प्रदर्शन किया था। इस मौके पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed