फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   crazy boys win cricket turnament

क्रेजी ब्वॉयज ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Tue, 12 Jul 2022 09:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
crazy boys win cricket turnament
किन्नौर जिले के ज्ञाबुंग में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता मुख्यातिथि जगत सिंह नेगी के स - फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। सावनी स्पोर्ट्स क्लब ज्ञाबुंग द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में क्रेजी ब्वॉयज रारंग ने कब्जा जमाया है। लोक नृत्य स्पर्धा में चौरा सांस्कृतिक दल ने पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा वॉलीबाल स्पर्धा में नेपाली ब्वॉयज विजेता बना। प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक किन्नौर जगत सिंह नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता टीमों को सम्मानित किया। इससे पूर्व क्लब के प्रधान सरवीण नेगी ने मुख्यातिथि का किन्नौरी टोपी और खतक पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

विधायक ने युवाओं को संबोधित करते हुए कह कि आज के तनाव पूर्ण जीवन मे इस तरह के खेलों के आयोजन से जहां व्यक्ति तनाव से मुक्त रहता है वहीं शारीरिक और मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहता है। उन्होंने सावनी स्पोर्ट्स क्लब को अपनी ओर से 50 हजार रुपये और लोक नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी सांस्कृतिक दलों को ऐच्छिक निधि से पांच-पांच हजार रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

विधायक के साथ पहुंचे अतिथियों ने भी क्लब को एक लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर पूर्व किनफेड अध्यक्ष चंद्र गोपाल नेगी, महासचिव कांग्रेस निर्मल नेगी, पूह ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम कुमार नेगी, कर्मा नेगी और अमीर नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed