Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Cracks appear on the hillside in Fishtwani; 40 families left in a state of anxious suspense.

Rampur Bushahar News: फिशटवाणी में पहाड़ी पर दरारें, 40 परिवारों की सांसें अटकीं

Sun, 01 Nov 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Cracks appear on the hillside in Fishtwani; 40 families left in a state of anxious suspense.
फिशटवाणी गांव के उपर की ओर लगातार धंस रही पहाड़ी से घरों पर मंडरा रहा खतरा। संवाद
लगातार हो रहा भूमि कटाव, बारिश से बढ़ती है ग्रामीणों की चिंता
विज्ञापन

पहाड़ी के नीचे बसे मकानों पर मंडरा रहा खतरा
जल शक्ति विभाग के पानी के टैंक के पीछे भी खिसक रहीं चट्टानें
संयुक्त टीम भेजकर पहाड़ी का वैज्ञानिक आकलन करवाने की उठाई मांग
रचना गुगलवान

चिड़गांव (रोहड़ू)। जांगलिख क्षेत्र के फिशटवाणी गांव में पहाड़ी पर पड़ी गहरी दरारें और जगह-जगह हो रहा भूमि कटाव खतरे की कहानी बयां कर रहे हैं। पहाड़ी के नीचे बसे मकानों में रहने वाले करीब 40 परिवारों की नजरें अब आसमान पर टिकी रहती हैं। बारिश होते ही लोगों की चिंता बढ़ जाती है। ग्रामीणों को आशंका है कि पहाड़ी से खिसकती चट्टानें और मलबा कभी भी उनके घरों तक पहुंच सकता है।
गांव के ऊपर पहाड़ी में भारी बारिश के बाद जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं। जमीन धंसने और लगातार कटाव से पहाड़ी का स्वरूप बदल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, कई स्थानों पर चट्टानें खिसक रही हैं। ऐसे में पहाड़ी के नीचे बसे परिवारों के सामने घर और जान-माल की सुरक्षा का सवाल खड़ा हो गया है। लोगों का कहना है कि समस्या को कई बार संबंधित विभागों और प्रशासन के समक्ष उठाया गया, लेकिन अब तक सुरक्षा के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
विज्ञापन

खतरे की आशंका केवल पहाड़ी के नीचे बसे घरों तक सीमित नहीं है। जल शक्ति विभाग के पानी के टैंक के पीछे भी लगातार भूमि कटाव हो रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, यहां भारी चट्टानें खिसक रही हैं। इससे टैंक की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। लोगों ने मांग की है कि टैंक और उसके आसपास की पहाड़ी की तकनीकी जांच करवाई जाए, ताकि संभावित खतरे का सही आकलन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी एवं जांगलिख के लंबरदार महावीर सिंह का कहना है कि यह मामला करीब 40 परिवारों की सुरक्षा से जुड़ा है। उन्होंने संबंधित विभागों की संयुक्त टीम मौके पर भेजने की मांग की है। टीम पहाड़ी में पड़ी दरारों, भूमि कटाव और भूस्खलन प्रभावित हिस्से का निरीक्षण करे। जल शक्ति विभाग के टैंक की स्थिति का आकलन कर जरूरत के अनुसार सुरक्षा कार्य भी शुरू किए जाएं।
ग्रामीणों की चिंता इस बात को लेकर भी है कि कहीं जांच और रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया में ही समय न निकल जाए। उनका कहना है कि केवल रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजने से खतरा कम नहीं होगा। मौके पर जांच के बाद धरातल पर सुरक्षा कार्य शुरू करना जरूरी है। ग्रामीण चाहते हैं कि पहाड़ी का वैज्ञानिक आकलन करवाकर समय रहते जरूरी कदम उठाए जाएं, ताकि किसी अप्रिय घटना से पहले परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

खतरे की रिपोर्ट भेजी
भूस्खलन के कारण जिन मकानों को खतरा पैदा हुआ है, उनकी रिपोर्ट भेज दी गई है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगामी प्रक्रिया के तहत प्रभावित क्षेत्र में आवश्यक कार्य शुरू करवाए जाएंगे।
-धर्मेश रामौत्रा, एसडीएम, रोहड़ू

फिशटवाणी गांव के उपर की ओर लगातार धंस रही पहाड़ी से घरों पर मंडरा रहा खतरा। संवाद

फिशटवाणी गांव के उपर की ओर लगातार धंस रही पहाड़ी से घरों पर मंडरा रहा खतरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed