फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   CPM protest against inflation and unemployment in Rampur

Rampur Bushahar News: रामपुर में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ माकपा का प्रदर्शन

Tue, 28 Feb 2023 04:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Tue, 28 Feb 2023 04:29 PM IST
विज्ञापन
CPM protest against inflation and unemployment in Rampur
देश और प्रदेश में बढ रही महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सीपीआईएम रामपुर में धरना प्रदर्शन करते हुए
रामपुर बुशहर। देश और प्रदेश में लगातार बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सीपीआईएम ने मंगलवार को रामपुर में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने शहर के चौधरी अड्डे में बढ़ती बेरोजगारी, गरीबी, असमानता और जनता की रोजी रोटी पर केंद्र के लगातार हो रहे कथित हमलों पर विरोध जताया।
विज्ञापन




प्रदर्शन को संबोधित करते हुए माकपा लोकल कमेटी सचिव कुलदीप डोगरा, रणजीत ठाकुर, प्रेम चौहान, दिनेश मेहता और अमित ने कहा कि 2014 के बाद से केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली मोदी सरकार की नव उदारवादी और पूंजीपति परस्त नीतियों के चलते बेरोजगारी, गरीबी, असमानता और रोजी-रोटी का संकट बढ़ रहा है। जनता की अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए खर्च करने की क्षमता घट रही है। बेरोजगारी और महंगाई से गरीबी और भुखमरी बढ़ रही है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि भूख से जूझ रहे देशों की श्रेणी में भारत पिछड़ कर 121 देशों में 107वें पायदान पर पहुंच गया है। सरकार उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए आवश्यक निवेश नहीं कर रही है। सरकार की नीतियों से अमीर और अमीर और गरीब और गरीब हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश में 23 करोड़ लोग गरीबी में जी रहे हैं, जबकि देश के पूंजीपति लगातार अमीर बन रहे हैं। बजट में खाद्य सब्सिडी में भी 90 हजार करोड़ रुपये की कटौती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मौके पर अनूप राम, ब्रिकम, पुष्प राम, संदीप, सराज, राजमंजर, नौशाद, अरुण, योगराज, राहुल, बंटी, नेहा, बिनु, गोविंद, अरविंद, बिट्टू, रामानंद, मनी राम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed