{"_id":"6b0446d068293a7cc30d7032","slug":"cpim-and-bjp-express-objection-to-sushil-sharmas-arrest-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-175553-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सुशील शर्मा की गिरफ्तारी पर माकपा और भाजपा ने जताई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सुशील शर्मा की गिरफ्तारी पर माकपा और भाजपा ने जताई आपत्ति
विज्ञापन
सुशील शर्मा की गिरफ्तारी पर माकपा और भाजपा ने जताई आपत्ति
. सोशल मीडिया पर दिनभर छाया रहा मामला, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों ने उठाए सवाल
. निष्पक्ष जांच और जल्द रिहाई की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। आस्था फाउंडेशन के संचालक सुशील शर्मा की गिरफ्तारी का मामला ठियोग में चर्चा का विषय बना हुआ है। गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में बड़ी संख्या में प्रतिक्रियाएं सामने आईं। माकपा और भाजपा नेताओं ने भी गिरफ्तारी पर आपत्ति जताते हुए निष्पक्ष जांच और उनकी जल्द रिहाई की मांग की है। माकपा नेता संदीप सोनू और देवरीघाट पंचायत प्रधान सुरेश वर्मा ने गिरफ्तारी को अभिव्यक्ति की आजादी पर कुठाराघात बताया। संदीप सोनू ने कहा कि सुशील शर्मा सीवरेज, सड़क, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं जैसे जनहित के मुद्दों को लगातार उठाते रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की कमियों को सोशल मीडिया पर उजागर करने के बाद उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की गई। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। सुरेश वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाने के बजाय उसकी समस्याओं का समाधान होना चाहिए। भाजपा ने भी उठाए पुलिस कार्रवाई पर सवाल भाजपा के ठियोग नेताओं अजय श्याम, संदीपनी भारद्वाज, दूनी चंद कश्यप, रामकृष्ण, देवी सिंह भोटका, संजय वर्मा, रमेश हेटा, रमेश खाची और अश्वनी बख्शी ने जारी संयुक्त बयान में गिरफ्तारी पर सवाल उठाए। उन्होंने मामले की जांच किसी अन्य थाने को सौंपने और पुलिस से गिरफ्तारी के कानूनी आधार स्पष्ट करने की मांग की। नेताओं ने अगस्त में दर्ज प्राथमिकी के बाद देरी से हुई गिरफ्तारी पर भी सवाल उठाए। फिलहाल मामले में निष्पक्ष जांच और पुलिस प्रशासन से स्थिति स्पष्ट करने की मांग उठ रही है।