{"_id":"65998ba3d173d2e5f80eb23e","slug":"cowshed-burnt-in-rampur-rampur-hp-news-c-19-1-sml1008-285964-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: गोशाला में भड़की आग सात मवेशी जिंदा जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: गोशाला में भड़की आग सात मवेशी जिंदा जले
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। ग्राम पंचायत रुसलाह के खुड़बी गांव में एक गोशाला में आग लगने से सात पालतू मवेशी जिंदा जल गए।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह खुड़बी निवासी मोहम्मद आलम की गोशाला में अचानक आग भड़क गई। गोशाला घर से दूर थी, जब तक आलम और परिवार के सदस्य पहुंचते तब तक गोशाला को आग की लपटों ने घेर लिया था। परिवार के सदस्यों ने आग बुझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन गोशाला को जलने से नहीं
बचा पाए।
गोशाला जलकर राख हो गई। गोशाला में बंधे दो बैल, दो गाय, दो बछड़े और एक खच्चर जिंदा जल गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और प्रभावित परिवार को 15 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की।
तहसीलदार नेरवा प्रवीण चौहान ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आकलन कर
रही है।