फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Corporation's driver, operator cut off

निगम के चालक-परिचालकों ने सड़क किनारे लटकती झाडिय़ों को स्वयं काटने का उठाया बीड़ा

Fri, 17 Dec 2021 07:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Corporation's driver, operator cut off
हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालक परिचालक सड़कों पर झुकी झाड़ियों को काटते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर उपतहसील की कई सड़कों पर लटकती झाड़ियां चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। नित्थर के शाणी, घोरला, जाजर, क्लोग और बशला में तीखे मोड़ों पर सड़क किनारे लटक रही बड़ी-बड़ी झाड़ियों से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

वहीं परिवहन निगम के चालकों को भी बस चलाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, इन झाड़ियों से हर समय सवारियों को चोट लगने का भय बना रहता है। इन झाड़ियों से बस चालकों को ही नहीं बल्कि सामान से लदे ट्रकों को भी आवाजाही करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। ऐसे में जब लोनिवि व्यवस्था नहीं सुधार पाया तो निगम के चालक स्वयं ही लटकती झाड़ियों को काट कर साफ कर रहे हैं।
विज्ञापन

बड़े वाहनों के चालकों ने लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़कों पर लटक रही झाड़ियों को साफ करने की मांग उठाई है, ताकि किसी तरह की कोई अनहोनी न हो।
उधर, लोक निर्माण विभाग नित्थर के सहायक अभियंता जय शर्मा ने कहा है कि बरसात के बाद एक बार तो झाड़ियों को साफ कर दिया था, लेकिन अब ये फिर से बढ़ गई हैं। जल्द ही इन्हें काट कर सड़क के किनारों को साफ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed