{"_id":"691b0b2d38518926ca06e4f9","slug":"corporation-pensioners-placed-their-demands-before-minister-vikramaditya-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-148272-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: निगम के पेंशनरों ने मंत्री विक्रमादित्य के सामने रखीं मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: निगम के पेंशनरों ने मंत्री विक्रमादित्य के सामने रखीं मांगें
विज्ञापन
बोले-सरकार और निगम की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं हो रही
चेताया-समस्याओं का समाधान नहीं हुआ हो उठाएंगे कड़े कदम
संवाद न्यूज एजेंंसी
रोहड़ू। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन रोहड़ू इकाई ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मुलाकात की और लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर ज्ञापन सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों ने मंत्री को बताया कि कई बार समस्याओं को उठाने के बाद अभी तक सरकार और निगम की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं हो रही है। इकाई के प्रधान गुलाब सिंह ने बताया कि अक्तूबर की पेंशन अभी तक जारी नहीं हुई है। सरकार की ओर से घोषणा के बाद तीन प्रतिशत डीए और एरियर का भुगतान परिवहन निगम कर्मचारियों को तो कर दिया गया, लेकिन पेंशनरों को इससे वंचित रखा गया है। वर्ष 2016 के बाद से सेवानिवृत्त कर्मचारियों का लंबित एरियर का भुगतान भी अभी तक नहीं किया गया। बीते तीन वर्ष से चिकित्सा बिलों का भुगतान नहीं हुआ, जिससे उपचार करवार रहे बुजुर्ग पेंशनरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मई 2025 में पेंशनर कल्याण संगठन को तीन करोड़ रुपये देने के आश्वासन को भी पूरा नहीं किया गया। इस दौरान मंत्री ने बताया कि यह उनके क्षेत्राधिकार से बाहर है, इसलिए कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जा सकती। इस पर पेंशनर कल्याण संगठन ने चेतावनी दी यदि समय पर समस्याओं का समाधान नहीं होता है, तो संगठन कठोर कदम उठाने के लिए बाध्य होगा।