{"_id":"5fd0fab98ebc3e3c554fb6f4","slug":"corona-rampur-hp-news-sml3540068189","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में कोरोना से दो की मौत, संक्रमण13 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में कोरोना से दो की मौत, संक्रमण13 नए मामले
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। उपमंडल में कोरोना संक्रमण का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिन प्रतिदिन उपमंडल में संक्रमण के मामलों में इजाफा हो रहा है। बुधवार को रामपुर में दो लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई, जबकि 13 नए मामले सामने आए हैं।
कोरोना संक्रमण के लिहाज से संवेदनशील बने रामपुर उपमंडल में रोजाना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कहीं लोगों की कोताही तो कहीं संक्रमण को हल्के में लेना भारी पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अभी भी संक्रमण के प्रति सजगता नहीं दिखा रहे। इसके चलते संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। बुधवार को उपमंडल के दो लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। वहीं 59 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए, जिनमें 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में मशनू के 2, चगांव किन्नौर 1, सोबली 1, चड़ी ननखड़ी 3, बतूना नोगली 1, रचोली 1, तिंदर निरमंड 1, मेन बाजार रामपुर 1, सुंडा 1 और देवठी में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
तहसीलदार रामपुर कुलताज सिंह ने बताया कि बुधवार को उपमंडल में कोरोना संक्रमण से दो महिलाओं की मौत हो गई है। वहीं, 13 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि उपमंडल के लोग कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतें। आवश्यक कार्यों से ही घर से बाहर निकलें और सरकार के नियमों की पालना करें।