फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   corona

तकलेच में कोरोना से बुजुर्ग की मौत

Sun, 22 Nov 2020 09:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। प्रदेश सहित रामपुर में भी कोरोना से मौत का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। बावजूद इसके लोग लापरवाही बरत रहे हैं। रविवार को भी रामपुर उपमंडल की उपतहसील तकलेच में कोरोना से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है जबकि छह अन्य नए मामले कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

इनमें से निरमंड में दो, आनी से एक, करसोग से एक, कुमसू से एक, एसजेवीएन झाकड़ी से एक मामला कोरोना संक्रमण का सामने आया है। एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि बीएमओ रामपुर की रिपोर्ट के आधार पर तकलेच में जिस 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है, उसे करीब पांच-छह दिनों से तेज बुखार था। उसने कोविड टेस्ट भी नहीं करवाया। बुजुर्ग की मृत्यु के बाद जब स्वास्थ्य विभाग ने उसका कोविड टेस्ट लिया तो वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। एसडीएम ने सभी लोगों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण के लक्षण हैं तो वे समय पर कोविड टेस्ट करवाएं। उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि अपने लक्षण न छिपाएं। जिम्मेवार नागरिक बनकर अपना फर्ज निभाएं। घबराएं नहीं, सतर्क रहें। नियमों का पालन करें।
विज्ञापन

वहीं किन्नौर जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 54 कोविड सैंपल लिए गए, जिसमें 43 निगेटिव और 11 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जिले अब तक 12231 कोविड टेस्ट हुए हैं, जिसमें से 11526 निगेटिव और 705 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं 600 लोग रिकवर हो चुके हैं। जिले में 94 एक्टिव मामले हैं और 11 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला किन्नौर निगरानी अधिकारी डॉ. कविराज नेगी ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed