{"_id":"5f81e5cd8ebc3e9bf30417ee","slug":"corona-rampur-hp-news-sml347909442","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वहितकारी व्यापार मंडल ने स्वास्थ्य विभाग को भेंट किए दवाईया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वहितकारी व्यापार मंडल ने स्वास्थ्य विभाग को भेंट किए दवाईया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। सर्वहितकारी व्यापार मंडल के सदस्यों ने शनिवार को अध्यक्ष तन्मय शर्मा की अध्यक्षता में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर खंड चिकित्साअधिकारी डॉ. आरके नेगी और डॉ. राजस्वी आजाद को कोरोना से संक्रमित लोगों के इलाज के लिए दवाइयां भेंट कीं। इस दौरान व्यापार मंडल रामपुर के सदस्यों ने दवाइयों के साथ 400 मास्क भी स्वास्थ्य विभाग को भेंट किए। सर्वहितकारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष तन्मय शर्मा ने बताया कि समय-समय पर लोगों की हर तरह से सहायता के लिए सर्वहितकारी व्यापार मंडल रामपुर हमेशा आगे रहेगा।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके नेगी ने बताया कि सर्वहित व्यापार मंडल ने कोरोना पॉजिटिव से संक्रमित लोगों के इलाज के दौरान उपयोग होने वाली बेसिक दवाइयां और 400 मास्क दिए हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग उनका आभार प्रकट करता है। इस अवसर पर सर्वहितकारी व्यापार मंडल के सदस्य अजय कांत, रोहित घगटा, विष्णु शर्मा, मोंटी लिहंटू, नवीन भलूनी, सुरेश शर्मा, रवि महाजन, कुशल सोनी, तिलकराज सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।