{"_id":"5f60ecd18ebc3e5e490ff354","slug":"corona-rampur-hp-news-sml3452064169","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहडू पीएनबी शाखा के दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहडू पीएनबी शाखा के दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
रोहड़ू। पंजाब नेशनल बैंक की रोहडू शाखा में कार्यरत दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों कर्मचारियों को प्रशासन ने निर्धारित प्रोटोकाल के तहत डेडीकेटेड कोविड केयर सेंटर रोहड़ू में शिफ्ट भेज दिया है। बताया जा रहा है कि इन दोनों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नही है। एक साथ दो मामले सामने आने के बाद बैंक शाखा को सैनिटाइज करने के बाद सील कर दिया गया है।
एसडीएम बीआर शर्मा ने बताया कि सोमवार को पीएनबी शाखा के दोनों कर्मचारी कोरोना के संभावित लक्षणों की जांच के लिए रोहडू अस्पताल पहुंचे थे। यहां पर दोनों का कोराना के लक्षणों के आधार पर टेस्ट किया गया। इसमें दोनों की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद इन्हें कोविड केयर सेंटर रोहड़ू शिफ्ट कर दिया गया है। आजकल सेब सीजन के दौरान हर दिन इस बैंक में सैकड़ों लोग लेन-देन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में आम लोगों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। दोनों कर्मचारियों की ट्रेवल हिस्ट्री भी नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। कोरोना पॉजिटिव पाए गए कर्मचारियों के संपर्क में आए अन्य साथियों के भी टेस्ट किए जाएंगे। उन्होंने आम लोगों से आह्वान किया है कि लगातार बढ़ते मामलों के मद्देनजर लोगों को स्वयं एहतियात बरतने की जरूरत है। एसडीएम ने कहा कि सरकार की ओर से जारी किए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।