Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   corona

पूनंग में 4 और रामपुर में सेना के जवान समेत दो पॉजिटिव

Sat, 12 Sep 2020 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर/रिकांगपिओ। शिमला में कार्यरत किन्नौर के बीएसएनएल कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पूनंग गांव के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यह कर्मचारी अपने गांव पूनंग आया था, जहां वह मेले में भी घूमता रहा। बीते दिनों उसके परिवार के पांच सदस्यों के कोरोना सैंपल लिए गए थे। इनमें से चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, इसके संपर्क में आए रामपुर में कार्यरत रिलायंस इंश्योरेंस के मैनेजर की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर से रामपुर पहुंचा एक सेना का जवान भी संक्रमित हो गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शिमला में पॉजिटिव आया व्यक्ति तीन सितंबर को अपने गांव पूनंग में फुल्याच मेले में शरीक होने पहुंचा था और वह 6 सितंबर को वापस शिमला चला गया था। शिमला में उसने कोरोना जांच करवाई, जिसमें वह पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद प्रशासन ने पूनंग गांव को सील कर कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया था। इस व्यक्ति के प्राथमिक संपर्क में आए परिवार के पांच सदस्यों के कोरोना सैंपल लिए गए थे। इनमें से शनिवार को चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि, सभी लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं, रामपुर में इंश्योरेंस मैनेजर भी किन्नौर से कुछ दिन पूर्व रामपुर पहुंचा था और जांच के बाद शनिवार को उसकी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। यह व्यक्ति शहर में कई लोगों के संपर्क में आया है, जिसके बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने उसके प्राथमिक संपर्क के बारे में जानकारी जुटाना शुरू कर दी है। वहीं, जम्मू कश्मीर से रामपुर पहुंचा सेना का जवान जो किन्नौर जिले से संबंध रखता है, उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। दोनों को रामपुर स्थित कोविड केयर सेंटर में रखा गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि पॉजिटिव आए व्यक्ति के परिवार के पांच सदस्यों में से चार सदस्यों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। सभी कंटेनमेंट जोन में आइसोलेट किए गए हैं। उन्होंने जिले के लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। उधर, बीएमओ रामपुर डॉ. आरके नेगी ने बताया कि शनिवार को रामपुर में दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों का कोविड केयर सेंटर में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed