फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   corona

भारत के अंतिम गांव नमज्ञा में कोरोना पॉजिटिव निकली महिला

Sun, 06 Sep 2020 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। हिंदुस्तान के आखिरी गांव नमज्ञा, जो समुद्र तल से 2850 मीटर ऊंचाई पर स्थित है। यहां एक महिला के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद ग्रामीणों में खौफ का माहौल है। करीब 457 लोगों की जनसंख्या वाले इस गांव में 34 वर्षीय महिला के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। महिला संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुई है।
विज्ञापन

किन्नौर जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने कहा कि नमज्ञा गांव में रविवार को एक 34 वर्षीय महिला के पॉजिटिव आने के बाद अब जिले में 103 कोरोना पॉजिटिव मामले हो चुके हैं। जिले में रिकवरी रेट 70.58 प्रतिशत और अब तक कोविड-19 के 72 मरीज ठीक हुए हैं। नेगी ने कहा कि नमज्ञा गांव में कु छ दिन पहले 74 वर्षीय बुजुर्ग महिला सोलन से पहुंची थी और 26 अगस्त को बुखार होने के बाद नमज्ञा आयुर्वेदिक अस्पताल में जांच करवाई थी। बुखार ज्यादा बढ़ने के कारण 29 अगस्त को उसे पूह अस्पताल रेफर किया गया और यहां से उसके परिजन सोलन ले गए थे। 3 सितंबर को बुजुर्ग महिला का सैंपल सोलन में लिया गया और चार को सैंपल कोरोना पॉजिटिव आया। किन्नौर के स्वास्थ्य विभाग को जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो निगरानी अधिकारी डॉ. कविराज की टीम ने 5 सितंबर को नमज्ञा गांव जाकर बुजुर्ग महिला के परिवार के 6 सदस्यों के कोविड सैंपल लिए। इनमें से 5 निगेटिव और 34 वर्षीय महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके बाद से पूह के सरकारी अस्पताल को भी सील कर दिया गया है और अस्पताल को पूरी तरह सैनिटाइज किया जा रहा है। नेगी ने कहा कि 10 सितंबर को नमज्ञा गांव के सौ से डेढ़ सौ लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

पूह के अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार ने कहा है कि नमज्ञा गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। गांव को पूरी तरह से सील किया गया है। किसी भी प्रकार की आवाजाही पर पूर्णत: रोक लगा दी गई है। कंटेनमेंट जोन से 500 मीटर की दूरी पर बफर जोन घोषित किया गया है। पुलिस 24 घंटे पहरा दे रही है। पंचायत उपप्रधान संजीव कुमार ने कहा कि ग्रामीण सरकार के निर्देशों का सख्ती से पालन करें। सभी अपने घरों पर रहें और भ्रम में न रहें। रविवार को समूचे नमज्ञा गांव को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed