{"_id":"5f53c0a78ebc3e44a7283c75","slug":"corona-rampur-hp-news-sml3441317184","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटखाई में बागवान कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटखाई में बागवान कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। महासू पंचायत में एक बागवान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह बागवान इलाज करवाने के लिए कोटखाई अस्पताल भी गया था। इसके चलते प्रशासन ने अस्पताल की ओपीडी को भी दो दिन के लिए बंद कर दिया है। वहीं, अस्पताल के तीन चिकित्सक और तीन स्वास्थ्य कर्मी भी पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आए हैं। इसके चलते उन्हें क्वारंटीन किया गया है। कोरोना पॉजिटिव बागवान ने अपने घर में ही क्वारंटीन रहने की अनुमति मांगी थी। इसके बाद प्रशासन ने उसे घर में ही क्वारंटीन किया है।
बागवान की पत्नी 22 अगस्त को शिमला में कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। इसके बाद बागवान शिमला में रह रहा था। लक्षण दिखने पर एक सितंबर को बागवान इलाज के लिए कोटखाई अस्पताल पहुंचा, जहां उसका कोरोना टेस्ट लिया गया। शुक्रवार रात को बागवान की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बागवान के संपर्क में आए तीन डॉक्टरों और तीन स्वास्थ्य कर्मियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। एसडीएम ठियोग सौरभ जस्सल ने घर का निरीक्षण करने के बाद बागवान को घर पर ही क्वारंटीन किया है। वहीं, अस्पताल की ओपीडी को भी दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। बागवान के परिवार में पांच अन्य सदस्यों के टेस्ट भी लिए गए थे, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
एडीएम सौरभ जस्सल ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव आए बागवान को घर पर ही क्वारंटीन किया गया है। उसके संपर्क में आए चिकित्सकों को भी क्वारंटीन कर दिया गया है।