{"_id":"5f41507f8ebc3eaac749f27a","slug":"corona-rampur-hp-news-sml3425466119","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनी के निरमंड में कोरोना के आए तीन पॉजिटिव मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनी के निरमंड में कोरोना के आए तीन पॉजिटिव मामले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनी (कुल्लू)। निरमंड में कोरोना संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए हैं। इनमें से सेना के दो जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक जवान दो अगस्त को महाराष्ट्र से आया है, जबकि दूसरा 14 अगस्त को आंध्र प्रदेश से यहां पहुंचा है। दोनों जवान क्वारंटीन थे। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घबराएं नहीं, एहतियात बरतें।
इसके अलावा एक 32 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। युवक निरमंड के जाओं का रहने वाला है, जो 15 अगस्त को बद्दी से पहुंचा है। इस युवक को भी होम क्वारंटीन किया गया था। उपायुक्त कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा ने सभी लोगों से अपील की है कि मास्क पहनें, भीड़-भाड़ वाला माहौल न बनाएं और सामाजिक दूरी का पालन करें।
9284 सैंपल लिए जा चुके हैं कुल्लू से : डीसी
उपायुक्त डॉ. ऋचा वर्मा ने बताया कि कोविड-19 के तहत कुल्लू जिले से स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से अभी तक कुल 9284 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 8819 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि, 248 पॉजिटिव आए हैं। 217 की रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने कहा कि जिले में अभी तक बाहरी क्षेत्रों से कुल 14, 626 लोग पहुंचे हैं, इन सभी को क्वारंटीन की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। इनमें से 13, 920 लोगों ने क्वारंटीन की अवधि को पूरा कर लिया है। जबकि, 706 लोग होम क्वारंटीन हैं।