{"_id":"5e74e9eb8ebc3e6fc8491cff","slug":"corona-rampur-hp-news-sml328182760","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनेरी अस्पताल में नहीं हुई सेनेटाईजेशन की पुख्ता व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनेरी अस्पताल में नहीं हुई सेनेटाईजेशन की पुख्ता व्यवस्था
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। चार जिलों के हजारों लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाले महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में सैनिटाइजेशन की पुख्ता व्यवस्था कब होगी? इस सवाल का जवाब अस्पताल पहुंचने वाला हर व्यक्ति पूछ रहा है। इस अस्पताल में भी कोरोना वायरस का खौफ बना हुआ है। अस्पताल में सोडियम हाइपोक्लोराइड तक का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों में सरकार और स्वास्थ्य विभाग के प्रति नाराजगी है।
शुक्रवार को स्थानीय कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता खनेरी अस्पताल पहुंचे और अस्पताल में कोरोना से बचाव को लेकर बरती जा रही एहतियात का जायजा लिया। प्रदेश कांग्रेस महासचिव चंद्रप्रभा नेगी की अगुवाई में महिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्याभूषण, नगर परिषद अध्यक्ष सुमन घागटा, पार्षद विशेषरलाल, कर्ण, पूर्व पार्षद विजेश गोयल, ध्रुव शर्मा, संजय मेहता, चूड़ामणी शर्मा ने खनेरी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र मेहता से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए न तो कोई छिड़काव किया जा रहा है और न ही यहां पर मरीजों और तीमारदारों को हाथ धोने के लिए कोई इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से आग्रह किया कि प्रबंधन जल्द अस्पताल को सैनिटाइज करने की व्यवस्था करे। साथ ही हर नल के साथ हाथ धोने के लिए साबुन और हैंडवॉश रखें। उन्होंने कहा कि जिला शिमला, किन्नौर, कुल्लू, मंडी और लाहौल स्पीति के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देने वाले अस्पताल में पहले ही अव्यवस्था का आलम है। ऐसे में इस अस्पताल में कोरोना से बचाव के लिए हर संभव साधन होने की सख्त जरूरत है।
उधर, खनेरी अस्पताल के एमएस डॉ. नरेंद्र मेहता ने बताया कि अस्पताल को सैनिटाइज करने के लिए सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव सोमवार तक शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही हाथ धोने के भी इंतजाम कर दिए जाएंगे।