फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   CORONA POSITIVE

रोहड़ू के बराल में 12 मजदूर निकले कोरोना पॉजिटिव

Sun, 06 Sep 2020 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। रोहड़ू के बराल गांव में शनिवार रात कोरोना के 12 मामले सामने आए हैं उपमंडल के अंतर्गत बराल गांव मे 12 मजदूर कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। सभी कोरोना संक्रमित राजकीय उच्च स्कूल बराल में संस्थागत क्वारंटीन थे। प्रशासन ने सभी को निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत कोविड केयर सेंटर रोहड़ू में शिफ्ट किया गया है। सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के लखनपुर से 22 अगस्त को बराल गांव में आए थे। प्रशासन द्वारा सभी मजदूरों को संस्थागत क्वारंटीन में रखा गया था। लखनपुर से आए इन मजदूरों के दो अन्य साथी 28 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव निकले थे। जिसके बाद इन मजदूरों के भी टेस्ट करवाए गए। शनिवार रात आई रिपोर्ट में सभी कोराना संक्रमित निकले हैं। जिसके बाद प्रशासन ने सभी मजदूरों को कोविड केयर सेंटर रोहड़ू शिफ्ट किया है।
विज्ञापन

एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव आए सभी मजदूरों को कोविड केयर सेंटर रोहड़ू में शिफ्ट किया गया है। सभी मजदूर संस्थागत क्वांरटीन में थे। प्रशासन की ओर से हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से मजदूर काफी संख्या में क्षेत्र में आ रहे हैं। ऐसे में बागवानों को स्वयं एहतियात रखने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed