{"_id":"5fec80018ebc3e3b890718c3","slug":"corona-case-rampur-hp-news-sml356138815","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर में बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर में बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में बुधवार को एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि जिले में बुधवार को कोविड-19 के 296 सैंपल लिए गए इनमें एक सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव और 124 सैंपल की निगेटिव रहे। इसके अलावा 171 सैंपल जांच के लिए आईजीएमसी भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि बटसेरी सांगला गांव का 70 वर्षीय पुरुष कोरोना संक्रमित हुआ है।
डॉ. नेगी ने बताया कि जिले में अब तक 18,252 कोविड सैंपल लिए गए हैं। इनमें 1311 मामले पॉजिटिव आए हैं। 1265 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 30 मामले सक्रिय हैं। कोरोना के कारण जिले में 16 रोगियों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि कोविड सक्रिय मामलों में 23 रोगी गृह संगरोध, 4 इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला और 3 जिला कोविड केयर केंद्र रिकांगपिओ में उपचाराधीन हैं।