फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Contract workers should be given gratuity.

Rampur Bushahar News: संविदा मजदूरों को ग्रेच्युटी दी जाए

Tue, 14 Jul 2026 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Contract workers should be given gratuity.
लंबित मांगों को लेकर झाकड़ी में प्रदर्शन करते संविदा कर्मचारी। स्रोत : यूनियन
झाकड़ी परियोजना में संविदा कर्मचारियों ने दिया धरना
विज्ञापन

मांगेंं पूरी नहीं कीं तो 23 को महाहड़ताल

मजदूरों के हकों की लगातार अनदेखी कर रहा प्रबंधन : राजकुमार

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। नवरत्न कंपनी एसजेवीएन की 1500 मेगावाट जलविद्युत परियोजना में कार्यरत संविदा मजदूरों का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि लंबित मांगें पूरी नहीं की गईं और वर्ष 2025 का समझौता लागू नहीं किया गया तो 23 जुलाई से सभी संविदा मजदूर पूर्ण हड़ताल पर चले जाएंगे।
यूनियन अध्यक्ष राजकुमार ने आरोप लगाया कि प्रबंधन लगातार मजदूरों के अधिकारों की अनदेखी कर रहा है। श्रम कानूनों का उल्लंघन हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि प्रस्तावित हड़ताल के कारण परियोजना का कार्य प्रभावित होता है तो इसकी जिम्मेदारी परियोजना प्रबंधन की होगी।
विज्ञापन

यूनियन ने मांग की कि वर्ष 2025 के समझौते को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। साथ ही सभी संविदा मजदूरों को नियमानुसार ग्रेच्युटी, यात्रा भत्ता, धुलाई भत्ता और विशेष भत्ता प्रदान किया जाए। इसके अलावा सभी श्रेणी के कर्मचारियों के लिए नियमित वार्षिक वेतनवृद्धि, वर्दी भत्ता तथा समान कार्य के लिए समान वेतन की नीति लागू करने की भी मांग उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनियन के उपाध्यक्ष गुरदास और महासचिव कामराज ने कहा कि मजदूर लंबे समय से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें उठा रहे हैं, लेकिन प्रबंधन के रवैये के कारण आंदोलन तेज करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 23 जुलाई से प्रस्तावित हड़ताल हर हाल में होगी और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed