{"_id":"678a462c1d9331f7be0c4ae2","slug":"consumers-are-not-getting-mustard-and-refined-oil-in-ration-depots-for-three-months-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-128422-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार के उदासीन रवैये से प्रदेश के हजारों उपभोक्ता परेशान : कौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार के उदासीन रवैये से प्रदेश के हजारों उपभोक्ता परेशान : कौल
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को राशन डिपुओं में तीन माह से नहीं मिल रहा सरसों और रिफाइंड तेल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों से हजारों उपभोक्ता परेशानियां झेल रहे हैं। हर माह उपभोक्ता सस्ते राशन के डिपो में पहुंचकर तेल मिलने की आस में पहुंच रहे हैं, लेकिन तीन माह से उपभोक्ताओं को डिपुओं में सरसों और रिफाइंड तेल नहीं मिल रहा है। इसका सबसे अधिक असर गरीब तबके के लोगों पर पड़ रहा है। सरकार जनता को राहत देने के दावे तो करती है, लेकिन राहत केवल भाषणों तक ही सिमट कर रह गई है। यह बात प्रेस को जारी बयान में भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने कही। पूर्व हिमकोफेड अध्यक्ष एवं रामपुर से भाजपा प्रत्याशी रहे कौल सिंह नेगी ने उचित मूल्यों की दुकानों में तीन माह से खाद्य तेल उपलब्ध न करवाने कांग्रेस सरकार की बहुत बड़ी नाकामी करार दिया है। उन्होंने कहा जनवरी माह भी अब समाप्त होने को आया है, लेकिन विस क्षेत्र की जनता बीते तीन माह से अव्यवस्था जस की तस बनी हुई है। अभी भी डिपुओं में उपभोक्ताओं को रिफाइंड और सरसों का तेल नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस उदासीन रवैया के कारण लोग बेहद निराश हैं। आलम यह है कि उपभोक्ताओं को डिपुओं के बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं और उपभोक्तओं को हर बार निराशा हाथ लग रही है। उन्होंने कहा जबसे प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन का दौर आया है, तबसे डिपुओं में कभी समय पर आटा-चावल नहीं, तो कभी दालें उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रही। इससे पहले हर बार दिवाली पर उपभोक्ताओं को चीनी का अतिरिक्त कोटा दिया जाता था, लेकिन वर्तमान सुक्खू सरकार अब तक यह चीनी का कोटा भी नहीं दे पाई है। लोग बाजार से लगभग दोगुने दाम पर सरसों और रिफाइंड तेल खरीदने को मजबूर हैं। सरकार की नाकामी के कारण उनपर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।