{"_id":"666987537bcda0850d07467f","slug":"consumer-awareness-program-in-reckong-peo-on-25th-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-117275-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में उपभोक्ता जागरुकता कार्यक्रम 25 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में उपभोक्ता जागरुकता कार्यक्रम 25 को
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। हिमाचल उपभोक्ता संरक्षण परिषद 25 जून को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रिकांगपिओ में एक दिवसीय उपभोक्ता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। हिमाचल उपभोक्ता संरक्षण परिषद के अध्यक्ष जोगेंद्र कंवर और उपाध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि परिषद 25 जून को रिकांगपिओ में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में दूरसंचार और प्रसारण से संबंधित उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनेंगे। प्रतिभागियों को दूरसंचार संबंधित जानकारी प्रदान करने के साथ प्रतिभागियों को अपने क्षेत्र में हो रही दूरसंचार संबंधित कठिनाइयों को भी सुनेंगे और समाधान के लिए भरसक प्रयत्न किए जाएंगे। कार्यक्रम में भारतीय संचार निगम, भारती एयरटेल, जियो और वोडा आइडिया कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया है।