फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Construction work of Dhara-Bhalada road started

Rampur Bushahar News: धारा-भलाड़ा सड़क का निर्माण कार्य शुरू

Fri, 02 May 2025 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Construction work of Dhara-Bhalada road started
शुक्रवार सुबह  धारा - भलाड़ा सड़क का काम शुरू करते मजूदर
रोहड़ू। उपमंडल रोहड़ू की धारा-भलाड़ा-मलखुन सड़क का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दिया है। अब ग्रामीण इस सेब सीजन में अपने उत्पाद आसानी से मंडियों तक पहुंचा सकेंगे। विभाग करीब सवा करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण कार्य होगा। समाज एवं सुधार कल्याण समिति के उपाध्यक्ष दिनेश मानटा, स्थानीय निवासी कुलदीप, अजय और संजू ने बताया कि दस साल पहले सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत किया गया था। इस पर विभाग ने पांच करोड़ 80 लाख रुपये की राशि मंजूर की थी। ठेकेदार व विभाग की लापरवाही के कारण काम आधे में लटक गया। खोदी गई खराब सड़क पर लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो चुका था। आखिर सरकार ने इसके लिए धन की मंजूरी दे दी। अब लोगों को इस सड़क के सेब सीजन से पहले पक्का होने की उम्मीद बंध गई है। ग्रामीणों ने दस साल बाद मांग पुरी होने पर खुशी व्यक्त की है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दूनी चंद चौहान ने बताया कि धारा से मलखून तक छह किलोमीटर में सड़क के पाचं किलोमीटर तक एक करोड़ रुपये मंजूर हुए है। उसके बाद बाकी बची सड़क के लिए भी धन का प्रावधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed