फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Construction of the critical care block begins, affecting X-ray and CT scan services

Rampur Bushahar News: क्रिटिकल केयर ब्लाॅक निर्माण शुरू, एक्सरे और सीटी स्कैन सेवाएं प्रभावित

Fri, 27 Feb 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल रोहड़ू में प्रशासन 15 दिन में सेवाएं बहाल करने का कर रहा प्रयास
विज्ञापन

अस्पताल के पुराने भवन को तोड़कर स्थापित किया जा रहा ब्लॉक


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। रोहड़ू में क्रिटिकल केयर ब्लाॅक के निर्माण का काम शुरू हो गया है। इसके चलते शुक्रवार को सिविल अस्पताल रोहड़ू में एक्सरे और सीटी स्कैन की सेवाएं प्रभावित हुईं। एक्सरे और सीटी स्कैन सेवाएं बंद होने से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, अस्पताल प्रशासन दोनों सेवाओं को 15 दिनों के अंदर फिर से शुरू करने का प्रयास कर रहा है। सिविल अस्पताल रोहड़ू में आधुनिक सुविधाओं से लैस क्रिटिकल केयर ब्लाॅक का निर्माण किया जा रहा है। अस्पताल के पुराने भवन को तोड़कर वहां क्रिटिकल केयर ब्लॉक स्थापित जा रहा है। अभी तक पुराने भवन में ही एक्सरे और सीटी स्कैन की सेवाएं चल रही थीं, जिसे अब पुराने भवन से हटाना पड़ा है। क्रिटिकल केयर ब्लाॅक केंद्र सरकार की पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत 25 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। इसमें 19.59 करोड़ रुपये की राशि ब्लाॅक के कंस्ट्रक्शन पर खर्च की जाएगी। 5.41 करोड़ रुपये क्रिटिकल केयर ब्लाॅक में स्थापित होने वाली मशीनरी और उपकरणों पर खर्च होंगे। ब्लाॅक में 50 बेड की व्यवस्था होगी। भवन के ब्लाॅक की पहली मंजिल में आधुनिक लैब बनेगी। ऊपरी मंजिलों में आईसीयू वार्ड, आईसोलेशन वार्ड. दो लेबर रूम और ऑपरेशन थियेटर बनेंगे। एक्सरे, अल्ट्रासांउड और सीटी स्कैन की सुविधा भी इसी ब्लाॅक में होगी। क्रिटिकल केयर ब्लाॅक के निर्माण कार्य में समय लगेगा। ऐसे में अब अस्पताल प्रशासन की ओर से प्रयास किए जा रहे है कि 15 दिनों के भीतर एक्सरे और सीटी स्कैन सेवाओं को बहाल किया जा सके।


क्रिटिकल केयर ब्लाॅक निर्माण के लिए पुराने भवन को तोड़ा जा रहा है। इसके चलते पुराने भवन से एक्सरे और सीटी स्कैन मशीनों को हटाया गया है। 15 दिनों में दोनों सेवाओं को बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। --डाॅ. रविंद्र मुखिया,
विज्ञापन

वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, सिविल अस्पताल रोहड़ू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed