{"_id":"67adf2c05baa2174be0d3232","slug":"consecration-ceremony-on-16th-in-tandi-temple-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-129778-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: तांदी मंदिर में 16 को प्रतिष्ठा समारोह, कई देवी-देवता पहुचेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: तांदी मंदिर में 16 को प्रतिष्ठा समारोह, कई देवी-देवता पहुचेंगे
विज्ञापन
कुई कंडा नाग देवता
नित्थर क्षेत्र के हजारों लोग बनेंगे धार्मिक आयोजन के साक्षी
16 फरवरी से लेकर 18 फरवरी तक होगा मंदिर का प्रतिष्ठा समारोह
हितेश भारती
नित्थर( कुल्लू)। कुई कंडा नाग तांदी मंदिर में प्रतिष्ठा समारोह को लेकर कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह समारोह 16 फरवरी से लेकर 18 फरवरी तक होगा। इस समारोह में आनी विधानसभा क्षेत्र के कई देवी-देवता लेंगे भाग लेंगे और नित्थर क्षेत्र के हजारों आयोजन के साक्षी बनेंगे। उपतहसील नित्थर की पलेही पंचायत के तांदी गांव में कुई कंडा नाग तांदी का भव्य मंदिर है, जो नित्थर क्षेत्र के लोगों का आस्था का केंद्र बिंदू है। यहां सैकड़ों वर्षों से तांदी नाग देवता का मंदिर है, जिसका जीर्णोद्धार और प्रतिष्ठा पिछली साल फरवरी माह में पूरी हुई थी। इस दौरान मंदिर में भव्य आयोजन मंदिर कमेटी ने किया था। मंंदिर कमेटी ने कहा कि वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर माता बूढ़ी नागिन माता भुवनेश्वरी दूराह, शानी माता, गोथना माता और खुमड़ी के रूप में माता भगवती चेबड़ी, रखाऊ नाग धनाह, नातलीनाग, चचाई नाग शरशाह, घाटवी नाग, करेरी नाग और विंगड़ी नाग वर्षगांठ की शोभा बढ़ाएंगे। कुई कंडा नाग तांदी का परिवार है। इसमें बूढ़ी नागिन माता कुई कंडा नाग की माता है और बाकी सब जितने आयोजन में भाग ले रहे हैं, ये नाग देवता के भाई हैं। माता भुवनेश्वरी दुराह और शानी माता इनकी पत्नी हैं। गोथना की माता इनकी बहन है। नाग देवता का रूप एक ही है जबकि, इनके अलग अलग अवतार हैं। देवताओं का आगमन 16 फरवरी दोपहर दो बजे होगा और पूर्णाहुति 18 फरवरी को होगी। देवताओं की विदाई 19 फरवरी को होगी। देवता साहिब कुई कंडा नाग के गूर विनोद ठाकुर ने बताया कि नाग देवता का मूल स्थान कुई कंडा है, जो ग्राम पंचायत कुठेड़ के कईकंडा के स्थान पर है।