फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Congress wins Rampur Panchayat Samiti

Rampur Bushahar News: पंचायत समिति रामपुर में कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का कब्जा

Thu, 02 Jul 2026 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Congress wins Rampur Panchayat Samiti
रामपुर में बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होने के बाद जीत का जश्र मनाते कांग्रेस पदाधिकार
. पूजा कुमारी अध्यक्ष, सुनील दत्त बने उपाध्यक्ष, दोनों ने एक-एक वोट से दर्ज की जीत
विज्ञापन

. एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पंचायतीराज चुनाव के परिणाम घोषित होने के करीब एक महीने बाद आखिर पंचायत समिति रामपुर को नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मिल गए हैं। वीरवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए। दोनों पदों पर कांग्रेस समर्थित सदस्यों ने कब्जा जमाया है। इनमें पूजा कुमारी को अध्यक्ष और सुनील दत्त को उपाध्यक्ष चुना गया है। दोनों ने एक-एक वोट से जीत हासिल की। पंचायत समिति सभागार में चुनावी प्रक्रिया के बाद एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पंचायत समिति रामपुर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर वीरवार को दूसरी बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने की। बैठक में पंचायत समिति रामपुर के सभी 19 नवनिर्वाचित सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में पंचायत समिति रामपुर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव करवाए गए। पंचायत समिति रामपुर का अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित था। अध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर-6 धारगौरा से पंचायत समिति सदस्य पूजा कुमारी और वार्ड नंबर-2 शिंगला से पंचायत समिति सदस्य सत्या देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किए। मतदान के बाद पूजा कुमारी को 10 मत और सत्या देवी को 9 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार पूजा कुमारी पंचायत समिति रामपुर की अध्यक्ष घोषित की गईं। उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर-19 कलेडा-मझेवटी से पंचायत समिति सदस्य सुनील दत्त और वार्ड नंबर-10 तकलेच से पंचायत समिति सदस्य वीर सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए। मतदान के बाद सुनील दत्त को 10 मत और वीर सिंह को 9 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार सुनील दत्त पंचायत समिति रामपुर के उपाध्यक्ष घोषित किए गए।



ढोल-नगाड़ों के साथ कांग्रेस ने मनाया जश्न
पंचायत समिति रामपुर में कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों ने बीडीओ कार्यालय के बाहर जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को कंधों पर उठा लिया और सभी जीत के जश्न में डूब गए।

रामपुर में बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होने के बाद जीत का जश्र मनाते कांग्रेस पदाधिकार

रामपुर में बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होने के बाद जीत का जश्र मनाते कांग्रेस पदाधिकार

रामपुर में बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होने के बाद जीत का जश्र मनाते कांग्रेस पदाधिकार

रामपुर में बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होने के बाद जीत का जश्र मनाते कांग्रेस पदाधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article