फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Congress vents anger in Theog

पांच हजार करोड़ की सेब आर्थिकी को नुकसान पहुंचा रही भाजपा सरकार : कांग्रेस

Tue, 19 Jul 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Congress vents anger in Theog
ठियोग बाजार में कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
ठियोग(रामपुर बुशहर)। सेब पैकिंग सामग्री, कीटनाशकों और अन्य वस्तुओं के मूल्यों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने मंगलवार को ठियोग में विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ठियोग बस अड्डे पर धरना-प्रदर्शन किया और इसके बाद रोष रैली की शक्ल में नारे लगाते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। कांग्रेस पदाधिकारियों ने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

बस अड्डे पर आयोजित विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस के सभी प्रमुख नेताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर प्रदेश की पांच हजार करोड़ रुपये की आर्थिकी को नष्ट करने की कोशिश करने का आरोप जड़ा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सेब की पैकिंग के काम आने वाले कार्टन पर जीएसटी बढ़ाने, कीट नाशकों और फफूंद नाशकों की कीमतों में भारी वृद्धि से बागवानों की कमर टूट रही है और सेब की खेती लगातार घाटे का कार्य बन रही है। उन्होंने कहा कि इस साल लंबे सूखे के कारण ठियोग और आसपास के इलाकों में सेब की फसल पहले ही बुरी तरह से प्रभावित है और उस पर सरकार का बागवान विरोधी रवैया बागवानों के जले पर नमक छिड़कने वाला है। सेब के लिए काम आने वाले कीटनाशकों पर अन्य सामग्री पर उपदान सरकार ने रोक दिया है। रसायनिक खादों के दाम दोगुनी कीमत पर चले गए हैं। कांग्रेस ने राज्यपाल के जरिये प्रदेश सरकार से तुरंत सेब उत्पादकों की सभी मांगों को पूरा करने की मांग की है और ऐसा न होने पर भविष्य में बागवानों के साथ बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। धरने को कुलदीप राठौर, अतुल शर्मा, दीपक राठौर, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव विनय हेटा सहित कई अन्य ने संबोधित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर, जिलाध्यक्ष अतुल शर्मा, दीपक राठौर, नरेंद्र कंवर, विवेक थापर, रीना शर्मा, आशा कंवर, राजेंद्र वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed