फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   congress

केंद्र-राज्य सरकार की नीतियों को लेकर बोला हल्ला

Wed, 13 Nov 2019 07:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रिकांगपिओ में रोष रैली निकाली और भाजपा की जनविरोधी नीतियों को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने देश की आर्थिक दशा को लेकर चिंता जताई।
विज्ञापन

बुधवार को रिकांगपिओ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर की अध्यक्षता में केंद्र सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ रोष रैली निकाली गई। रिकांगपिओ के लोक निर्माण विभाग के रेस्टहाउस से शुरू हुई रैली पंजाब नेशनल बैंक से होते हुए रिकांगपिओ के मुख्य चौक के पास कांग्रेस दफ्तर के पास थमी।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर में कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार बनी है। समूचा देश आज हर क्षेत्र में पिछड़ रहा है। मोदी सरकार की नोटबंदी जैसे फैसले से जीडीपी में भारी गिरावट आई है। देश में बेरोजगारी चरम पर है। आज देश में करोड़ों शिक्षित युवा बेरोजगार हो गए हैं, देश में कई नामचीन फैक्ट्रियां बंद हो चुकी हैं या बंद होने की कगार पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं विधायक जगत सिंह नेगी ने देश की महंगाई और कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह उठाया एवं उन्होंने कहा कि किसान आत्महत्या कर रहे हैं। देश के साथ मोदी धोखा कर रहे हैं। आपराधिक मामलों में संलिप्त लोगों के हाथों में देश की सरकार है। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी केहर सिंह खाची, राजेंद्र वर्मा, जिलाध्यक्ष उमेश नेगी, प्रवक्ता सूर्या बोरस, कल्पा, पूह और निचार मंडल अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed