फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   congress protest for orchdist issue

बागवानों की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरी कांग्रेस

Sun, 10 Jul 2022 10:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
congress protest for orchdist issue
रोहडू में भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : RAMPUR-HP
रोहडू़। किसानों और बागवानों की समस्याओं को लेकर रोहडू़ कांग्रेस मंडल के पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ रैली निकाली। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्र्रेस ने बागवानों और किसानों की अनदेखी के आरोप लगाए। कांग्रेेस पदाधिकारियों ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि सेब उत्पादक परेशानी के दौर से गुजर रहे हैं। दवाइयों और खादों के दाम दो गुना तक बढ़ चुके हैं।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार को चेताया कि सेब की पेटियों पर सरकार ने जीएसटी नहीं हटाया तो वह उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इस दौरान सोमवार 11 जुलाई को किसानसभा के धरने में सभी कार्यकर्ताओं ने उपस्थित दर्ज करवाने पर सहमति जताई। कांग्रेस अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ माहौल बन चुका है। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी अपनी चरम सीमा पर है।
विज्ञापन

सरकार कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रताड़ित करने का काम कर रही है। कृषि और बागवानी बहुल प्रदेश में सरकार की गलत नीतियों के कारण आज किसान और बागवान हताश व निराश है। चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री ने किसानों की आय को दोगुनी करने की बात कही थी लेकिन किसानों के खर्चे जरूर दोगुना हो गए हैं। उन्होंने कहा सेब की पेटियों पर जीएसटी 12 प्रतिशत से से 18 प्रतिशत कर दिया गया है। सेब में उपयोग होने वाली दवाइयों को पचास प्रतिशत तक मंहगा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed