फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Congress MLA Kuldeep Singh Rathore, surprise inspection of Theog Hospital, Shimla

Rampur Bushahar News: ठियोग अस्पताल के भवन में सीलन, उखड़ रहीं टाइलें, एसडीएम से एक महीने में मांगी जांच रिपोर्ट

Sun, 07 Jul 2024 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
विधायक ने अस्पताल के निरीक्षण में पाई कई कमियां, 17 करोड़ रुपये की लागत से बने सरकारी अस्पताल के निर्माण का काम जांच की जद में आया
विज्ञापन

कहा - निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, जो भ्रष्टाचार करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी
संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (शिमला)। जिला शिमला के उपमंडल ठियोग में 17 करोड़ रुपये की लागत से बने सरकारी अस्पताल का निर्माण कार्य जांच की जद में आ गया है। कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई तरह की खामियां सामने आईं। अस्पताल भवन के अंदर सीलन पाई गई और टाइलें भी उखड़ना शुरू हो गई हैं। निरीक्षण के दौरान राज्य लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता समेत अन्य अधिकारी भी साथ थे। विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने इस मामले की जांच के आदेश एसडीएम ठियोग को दिए हैं। उन्हें एक महीने के भीतर इस मामले की पूरी रिपोर्ट देने को कहा गया है। रिपोर्ट के आधार पर सरकार इस मामले में आगामी कार्रवाई करेगी। विधायक कुलदीप राठौर ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। जो भ्रष्टाचार करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। न केवल निर्माण करने वाला ठेकेदार बल्कि वह अधिकारी जिसकी देख-रेख में यह काम हुआ है, उस पर भी कार्रवाई होगी।
शिलारू में फल मंडी तैयार, पर निरीक्षण के बाद होगा उद्घाटन
विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि ठियोग में शिलारू फल मंडी बनकर तैयार है। एक दो दिनों में उनका यहां जाने का कार्यक्रम है। पहले मंडी का निरीक्षण किया जाएगा। उसके बाद उद्घाटन होगा। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश इसी सीजन में इस मंडी को तैयार कर समर्पित करने की रहेगी।
विज्ञापन

सेब सीजन के दौरान सभी सड़कें खुली रहेंगी

राठौर ने कहा कि सेब सीजन के दौरान सभी सड़कें खुली रहेंगी। इसके लिए हाल ही में उन्होंने राज्य लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की गई थी। राठौर ने कहा कि जो सड़कें लोक निर्माण के अधीन नहीं हैं, उन्हें भी सेब सीजन के दौरान ठीक रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी अन्य मद से इसके लिए पैसा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed