{"_id":"6aafcb7fae1e02a7a70f7033","slug":"congress-councilor-sujay-agarwal-had-announced-a-silent-satyagraha-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-170258-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सत्याग्रह की घोषणा के बाद शुरू हुआ रेन शेल्टर का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सत्याग्रह की घोषणा के बाद शुरू हुआ रेन शेल्टर का काम
विज्ञापन
सत्याग्रह की घोषणा होते ही शुरू हुआ रेन शेल्टर का काम। संवाद
कांग्रेस शासित नगर परिषद पर उठे सवाल, कांग्रेस पार्षद सुजय अग्रवाल ने की थी मौन सत्याग्रह की घोषणा
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रोहड़ू। चिड़गांव बाईपास रोड पर करीब 10 महीने से लंबित रेन शेल्टर का निर्माण कार्य आखिरकार शुरू हो गया। नगर परिषद ने मौके पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। रेन शेल्टर का निर्माण सार्वजनिक शौचालयों के ऊपर प्रस्तावित है। निर्माण शुरू होने के बाद वार्ड नंबर-तीन के पार्षद सुजय अग्रवाल ने सोमवार को प्रस्तावित तीन घंटे के मौन सत्याग्रह को स्थगित कर दिया है। रेन शेल्टर का निर्माण लंबे समय से लंबित होने के कारण बारिश और धूप में बसों का इंतजार करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पार्षद सुजय अग्रवाल ने कई बार नगर परिषद के समक्ष इस मामले को उठाया था। इसके बावजूद काम शुरू नहीं हुआ, तो उन्होंने सोमवार को शांतिपूर्ण मौन सत्याग्रह करने की घोषणा की थी। नगर परिषद में कांग्रेस का बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस के ही पार्षद को जनहित से जुड़े कार्य के लिए सत्याग्रह की घोषणा करनी पड़ी। अब सत्याग्रह की घोषणा के बाद निर्माण कार्य शुरू होने से नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, निर्माण कार्य शुरू होने के बाद यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। रेन शेल्टर का काम शुरू होने के बावजूद इसके निर्माण में हुई देरी का मामला खत्म नहीं हुआ है। नगर परिषद की आगामी बैठक में यह सवाल उठने की संभावना है कि जनहित से जुड़े इस कार्य को इतने लंबे समय तक शुरू क्यों नहीं किया जा सका। नगर परिषद की इंजीनियरिंग शाखा की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पार्षद सुजय अग्रवाल ने कहा कि रेन शेल्टर का निर्माण शुरू होना जनता के लिए राहत की बात है। इसी वजह से सोमवार को प्रस्तावित मौन सत्याग्रह स्थगित किया गया है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद की बैठक में निर्माण में हुई देरी के कारणों का जवाब मांगा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता से जुड़े अन्य लंबित कार्यों को लेकर उनका संघर्ष शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा।