{"_id":"6a022a68a08477d8f50450be","slug":"condition-of-roads-in-bbn-area-rainwater-flowing-on-the-road-instead-of-drains-rampur-hp-news-c-176-1-ssml1044-169173-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएन क्षेत्र की सड़कों के हाल: नालियों की जगह सड़क पर बह रहा बरसात का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीएन क्षेत्र की सड़कों के हाल: नालियों की जगह सड़क पर बह रहा बरसात का पानी
विज्ञापन
बरोटीवाला क्षेत्र में मलबे से भरी नालियां- संवाद।
साल भर से बंद पड़ी नालियां पीडब्ल्यूडी की कार्यप्रणाली पर उठा रहीं सवाल
पानी आने से सड़कें हो रही खराब,लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बरोटीवाला क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की लापरवाही सड़कों पर भारी पड़ रही है। पिछले एक साल से सड़कों के किनारे की नालियां मलबे और गंदगी से लबालब हैं, जिससे बारिश का पानी निकासी न मिलने के कारण सड़कों पर बह रहा है। इसका खामियाजा न केवल राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है, बल्कि करोड़ों की लागत से बनी सड़कें भी उखड़ने लगी हैं। बरोटीवाला से पट्टा मार्ग की हालत सबसे ज्यादा खस्ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियां बंद होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर फैलता है। इस मार्ग पर भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है, जिससे पानी के बीच से गुजरने वाले ट्रकों और ट्रेलरों के कारण डामर उखड़ रहा है और गहरे गड्ढे बन रहे हैं। बरोटीवाला बाजार के भीतर भी नालियों की सफाई न होने से गंदगी सड़कों पर पसर रही है। वरिष्ठ नागरिक कल्याण मंच के प्रधान उदय राम चौधरी, राजेंद्र राणा और जीत राम चौधरी ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि विभाग हर साल गर्मियों में मानसून से पहले नालियों की सफाई करवाता था, लेकिन इस वर्ष अभी तक बरोटीवाला-पट्टा मार्ग की सुध नहीं ली गई है। नालियां मलबे से पूरी तरह बंद हैं और आने वाली बरसात में स्थिति और भयावह होने की आशंका है।
कोट
बरोटीवाला-कालूझिंडा और बद्दी-साई रोड की नालियां साफ कर दी गई हैं। चुनाव आचार संहिता के चलते नए टेंडर नहीं हो पाए हैं, इसलिए फिलहाल एक ही जेसीबी से काम चलाया जा रहा है। अभी मानपुरा क्षेत्र में सफाई चल रही है, इसके तुरंत बाद बरोटीवाला-पट्टा मार्ग का काम शुरू कर दिया जाएगा।
-मनीष कुमार, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी