{"_id":"5fec7e9b8ebc3e3d93034e04","slug":"compition-rampur-hp-news-sml3561379140","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपाली पहले, कोमल, मिल्ली दूसरे और मीनाक्षी तीसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपाली पहले, कोमल, मिल्ली दूसरे और मीनाक्षी तीसरे स्थान पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोगली (रामपुर बुशहर)। सर्वपल्ली शिक्षण और प्रशिक्षण संस्थान नोगली ने मानव अधिकार दिवस पर मूकाभिनय (माइम) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान के चारों सदनों के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं में मानव अधिकार और कर्तव्यों के प्रति उन्हें जागरूक करवाना था।
प्रतियोगिता में प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति दी। स्पर्धा में दीपाली मेहता पहले स्थान पर रही। इसके अलावा कोमल और मिल्ली ने दूसरा और मीनाक्षी ने तीसरा स्थान हासिल किया। संस्थान अध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा ने सर्वपल्ली परिवार के सभी सदस्यों को इस तरह की गतिविधियां आयोजित करवाने के लिए बधाई दी।
प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को संदेश दिया कि शिक्षण संस्थान का उद्देश्य बेहतर अध्यापक का निर्माण करना है। इसके लिए समय-समय पर संस्थान उन्हें एक उपयुक्त प्लेटफार्म देता रहेगा। अध्यक्ष ने इस बात पर बल दिया कि परिस्थितियां कैसी भी हों, हमें उत्तरदायित्व का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करना है।
विज्ञापन
संस्थान कोविड-19 महामारी के दौरान भी बार-बार प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत है और ऑनलाइन गतिविधियों का आयोजन कर रहा है। संस्थान प्राचार्य डॉ. नवीन मोकटा ने कहा कि मार्च 2020 से दिसंबर 2020 तक संस्थान द्वारा यह छठी गतिविधि है।