Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Competitions organized on Constitution Day at Rajkiya Senior Secondary School Devthi

Rampur Bushahar News: भाषण प्रतियोगिता में साक्षी रहीं प्रथम

Fri, 27 Nov 2026 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
डंसा (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवठी में संविधान दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रातःकालीन सभा में विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण गोपाल शर्मा ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दीं। वहीं, संविधान के महत्व और लोकतंत्र में इसके महत्व पर जानकारी प्रदान की। इसके बाद अर्थशास्त्र के प्रवक्ता कौल शड़ेल ने संविधान की शपथ दिलाई। इस दौरान स्कूल में भाषण, चित्रकला, नारा-लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। भाषण प्रतियोगिता में साक्षी ने संविधान पर प्रभावशाली भाषण दिया और प्रथम स्थान पाया। रंजना ने दूसरा और संजना ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा चित्रकला प्रतियोगिता में रानी झांसी सदन ने पहला, गांधी सदन ने दूसरा और सुभाष सदन ने तीसरा स्थान पाया। नारा लेखन में प्राची ने पहले स्थान पर बाजी मारी। गुंजन ने दूसरा और नितिन ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में गांधी सदन ने पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा सुभाष सदन ने दूसरा और रानी झांसी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों ने संविधान के बारे में जानकारी हासिल की। इसके अलावा उपमंडल रामपुर के दुर्गम मुनिश पंचायत स्थित मुनीश बाहली स्कूल में भी संविधान दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article