{"_id":"5fd79e2e8ebc3e3db521bf20","slug":"competition-rampur-hp-news-sml354520572","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखन प्रतियोगिता में दिव्या ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखन प्रतियोगिता में दिव्या ने मारी बाजी
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)। जिले की ग्राम पंचायत उरनी में नेहरू युवा केंद्र किन्नौर और युवा सेवा एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में क्लीन विलेज, ग्रीन विलेज कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन सोनी स्टार खेल एवं सांस्कृतिक क्लब उरनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पीएचसी उरनी से आई डॉ. ओशिमा ठाकुर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। कार्यक्रम से पूर्व ग्रामीणों, जन प्रतिनिधियों, युवा और मंडल महिला मंडलों ने पंचायत क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। इसके बाद कोविड 19 के चलते सामाजिक दूरी का पालन करते हुए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान निबंध लेखन प्रतियोगिता भी करवाई गई।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि गैवा शंकर नेगी रहे, जिन्हें बीते एक दिसंबर को राज्यपाल व मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उत्कृष्ट प्रगतिशील किसान पुरस्कार से सम्मानित किया था। इस दौरान आयोजित लेखन प्रतियोगिता में दिव्या सोनी प्रथम, अनुष्का नेगी द्वितीय और तृतीय स्थान सनी देओल ने प्राप्त किया। क्लब के प्रधान राजकुमार सोनी ने बीते 5 वर्षों में प्रधान उरनी गीता नेगी के नेतृत्व में पंचायत में स्वच्छता को लेकर किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों को स्वच्छता और सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। मुख्यातिथि डॉ. ओशिमा ठाकुर ने लोगों को स्वच्छता के प्रति सचेत रहने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने की अपील की। उन्होंने निबंध लेखन में विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर क्लब के कोषाध्यक्ष रामदेव, प्रेम सिंह, विजेंदर, विमल सिंह, धर्मभक्ति, विजयलक्ष्मी, लव जाड नेगी, मानदेवी, देव कुमारी, कृष्णा नेगी, बबीता नेगी, दिव्या नेगी, भाग देवी, तारा देवी, सुरेंद्र पाल, कमल सिंह, तानजीन, रतन, विजेंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।