{"_id":"6a9aa0fd6f5600019e0296a6","slug":"competition-for-boys-and-girls-in-delath-starts-tomorrow-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-168906-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: देलठ में छात्र-छात्रा वर्ग की अंडर-14 प्रतियोगिता कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: देलठ में छात्र-छात्रा वर्ग की अंडर-14 प्रतियोगिता कल से
विज्ञापन
ननखड़ी ब्लॉक के 20 स्कूलों के 350 छात्र-छात्राएं लेंगे प्रतियोगिता में भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील के छात्र-छात्रा वर्ग की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ 6 सितंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देलठ में होगा। प्रतियोगिता में ननखड़ी ब्लॉक के 20 स्कूलों के 350 छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से खिलाड़ी भाग लेंगे और खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ 6 सितंबर को ग्राम पंचायत देलठ के प्रधान उमादत्त शर्मा करेंगे। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता का समापन 9 सितंबर को होगा। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों के बीच विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।