फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   committed suicide by youngster in satluj river

उफनती सतलुज में कूदा युवक, देवदूत बनकर युवाओं ने बचाई जान

Thu, 25 Aug 2022 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। जगातखाना पुल में बुधवार दोपहर एक युवक ने उफनती सतलुज में छलांग लगा दी। इस दौरान दो स्थानीय युवकों ने देवदूत बनकर अपनी जान जोखिम में डालकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घटना बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे की बताई जा रही है जब एक युवक ने रामपुर से कुल्लू जिले को जोड़ने वाले जगातखाना पुल से उफनती नदी में छलांग लगा दी। इसी बीच पुल के पार युवकों ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए साथ लगती दुकान से रस्सी उठाई और नदी में कूदे युवक की जान बचाने के लिए सतलुज में कूद गए। इस दौरान दस मिनट तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में युवकों ने युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन

इस दौरान मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। युवक की जान बचाने वो राहुल और निशु शर्मा के इस साहस की हर कोई तारीफ कर रहा है। नदी के कूदे युवक की पहचान साहिल निवासी गांव रडोली, तहसील रामपुर, जिला शिमला के तौर पर हुई है। युवक को सुरक्षित नदी में निकालने के बाद पुलिस थाना ब्रौ पहुंचाया गया है, जहां पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed