फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Commerce Department organized cleanliness fortnight

Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज में विद्यार्थियों ने की परिसर की सफाई

Sat, 27 Sep 2025 04:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 04:57 PM IST
सार

रामपुर बुशहर के राजकीय महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग ने स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया। विभागाध्यक्ष डॉ. टीडी वर्मा ने विद्यार्थियों से स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह किया। कार्यक्रम का उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना था।

विज्ञापन

विस्तार

वाणिज्य विभाग के किया स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर के वाणिज्य विभाग ने शुक्रवार को स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया। वाणिज्य विभाग के स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों ने वाणिज्य परिसर, कक्षा कक्ष, नालियों और सीलिंग की साफ-सफाई की। विभाग के अध्यक्ष डॉ. टीडी वर्मा ने कहा कि कार्यक्रम वर्ष 2014 से शुरू हुआ है। संयुक्त राष्ट्र संघ के सतत् विकास लक्ष्य 6.2 के तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे मान्यता प्रदान की गई है। वर्मा ने कार्यक्रम की भूमिका, जागरूकता और मान्यता के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि स्वच्छता और सफाई को सिर्फ एक दिन का कार्य न मानकर अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। इस दौरान वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. टीडी वर्मा, डॉ. ईश्वर नेगी, डॉ. कृष्ण कुमार नेगी और डॉ. हीरा भक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed