फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Command of CSCA Nirmand College handed over to Sushmita

Rampur Bushahar News: सुष्मिता को सौंपी सीएससीए निरमंड कॉलेज की कमान

Sat, 26 Oct 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय निरमंड में केंद्रीय छात्र संघ 2024-25 के मनोनीत पदाधिकारियों और सदस्यों के लिए शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में महाविद्यालय के उप प्राचार्य कैप्टन संदीप कुमार ठाकुर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। समारोह का आगाज दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम से संबंधित वक्तव्य के साथ आयोजन की औपचारिक शुरुआत की। शपथ ग्रहण समारोह में सुष्मिता ने अध्यक्ष पद, डॉली कौशल ने उपाध्यक्ष, हितेश ठाकुर ने सचिव और मोहित ठाकुर ने संयुक्त सचिव की शपथ ली। वहीं संजीता और स्नेहलता ने अकादमिक, करण, निरमा ने एनसीसी, राहुल, अदिति ने एनएसएस, हिकिम ने ईको क्लब, सुनिधि ने साहित्यिक सोसायटी, सुरेंद्र, जीवना ने स्पोर्ट्स और निशांत, आंचल ने सांस्कृतिक वर्ग के सदस्य के रूप में शपथ ली। केंद्रीय छात्रसंघ की अध्यक्ष सुष्मिता ने महाविद्यालय के विकास के लिए सभी विद्यार्थियों को एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। सहायक प्रो. राजेश चौहान ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों बधाई दी। मंच का संचालन डॉ. प्रियंका ठाकुर ने किया।
इस अवसर पर डॉ. मदन लाल ठाकुर, सहायक प्रो. सुरेंद्र धीमान, सहायक प्रो. राहुल शर्मा और डॉ. गौरव सूद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed