{"_id":"6659c9a1896ba7647b0ee46a","slug":"college-rampur-made-students-aware-about-ill-effects-of-tobacco-rampur-bushahr-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-116705-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के दुष्प्रभाव से युवा होगा जागरूक तभी देश करेगा तरक्की : डॉ जितेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के दुष्प्रभाव से युवा होगा जागरूक तभी देश करेगा तरक्की : डॉ जितेंद्र
विज्ञापन
पीजी कॉलेज रामपुर में तंबाकू दिवस पर मौजूद मुुख्यातिथि और अन्य
नाबालिगों को नशीले पदार्थ बेचने पर होगी दस साल की सजा : नरेश कुमार
महाविद्यालय रामपुर में छात्रों को तंबाकू के दुष्प्रभावों पर किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में तंबाकू निषेध दिवस पर जागरुकता अभियान चलाया गया। अभियान में मुख्य वक्ता सीनियर सिविल जज डॉ जितेंद्र कुमार रिकांगपिओ मौजूद रहे। डीएसपी रामपुर नरेश कुमार, स्वास्थ्य विभाग डॉ आशीष और अधिवक्ता भुवनेश्वरी ठाकुर विशेष अतिथि के रूप उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यार्थियों को तंबाकू व नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूक किया। सीनियर सिविल जज डॉ जितेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशे के दुष्प्रभाव से युवा होगा जागरूक तभी देश तरक्की करेगा। डीएसपी रामपुर नरेश कुमार ने बताया कि 18 साल के कम उम्र के नाबालिग को नशे के पदार्थ बेचने पर 10 साल की सजा का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार का नशा बेचने पर प्रतिबंध है। इस अवसर पर महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉ विद्या बंदु ने इन सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। इस दौरान प्रो. प्रोमिला ठाकुर, डॉ. अनुराधा कनैन, डॉ. प्रताप ठाकुर, डॉ. शिवाली ठाकुर, डॉ. अनीता, प्रो. नोरबू जांगमो, डॉ. अनुराधा, प्रो. निर्मला नेगी, प्रो. रंजू बाला, प्रो. अंजली नेगी, प्रो. संगीता, प्रो. हेमलता और प्रो. युगराज सहित अन्य गैर शिक्षक वर्ग मौजूद रहे।