फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   college

रिकांगपिओ कॉलेज में शुरू होंगी पीजी कक्षाएं

Tue, 24 Nov 2020 06:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के ठाकुर सेन नेगी महाविद्यालय रिकांगपिओ में सरकार की ओर से दो विषयों में पीजी की कक्षाएं शुरू करने की अनुमति देने से जनजातीय क्षेत्र के छात्रों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने रिकांगपिओ कॉलेज में इतिहास के लिए 30, जबकि राजनीति शास्त्र के लिए 30 सीटें दी हैं। अब जिले के छात्रों को इतिहास और राजनीति शास्त्र में एमए की पढ़ाई करने के लिए अन्य कॉलेजों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इच्छुक छात्र-छात्राएं महाविद्यालय की वेबसाइट पर आज से लेकर 7 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। काउंसलिंग और वेरिफिकेशन 8 दिसंबर को की जाएगी। इसके बाद 9 दिसंबर को मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद 14 दिसंबर को अपना शुल्क जमा कर सकते हैं। कॉलेज प्राचार्य डॉ. विद्या बंधु ने बताया कि इस विषय से संबंधित अधिक जानकारी के लिए दाखिला समन्वयक प्रो. मोहन सिंह नेगी सह आचार्य राजनीतिक शास्त्र मोबाइल नंबर 9459999993 और प्रो. शांता कुमार सह आचार्य इतिहास मोबाइल नंबर 9418525463 पर विद्यार्थी संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दुर्गम क्षेत्र एवं जनजातीय क्षेत्र में स्थित रिकांगपिओ कॉलेज में एमए इतिहास और राजनीति शास्त्र के विषय में नियमित कक्षाएं शैक्षणिक सत्र 2021-22 से शुरू करने की अनुमति दी है। इसके लिए पूरा कॉलेज प्रबंधन उनका आभार प्रकट करता है। उन्होंने कहा कि रिकांगपिओ कॉलेज में पीजी कक्षाएं शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पिछले साल किन्नौर महोत्सव में घोषणा की थी जो अब पूरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed