{"_id":"6a3a73773717948791042103","slug":"collapse-of-the-bridge-near-urni-dhank-is-the-result-of-gross-negligence-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-163140-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: उरनी ढांक के पास पुल ढहना गंभीर लापरवाही का परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: उरनी ढांक के पास पुल ढहना गंभीर लापरवाही का परिणाम
विज्ञापन
जिले के सभी पुल और संवेदनशील सडक़ों का हो सुरक्षा ऑडिट : मनीष
घटिया गुणवत्ता और निगरानी तंत्र की विफलता दर्शा रही घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच पर उrनी ढांक के पास पुल का एक डंपर के गुजरने के दौरान अचानक ढह जाना अत्यंत गंभीर, चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इस हादसे में डंपर का पुल के साथ नीचे गिर जाना संबंधित विभागों, निर्माण एजेंसियों और निरीक्षण व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। आम आदमी पार्टी किन्नौर के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार नेगी ने इस घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जिस पुल की पूर्व में मरम्मत की जा चुकी थी, उसका इस प्रकार ढह जाना स्पष्ट रूप से निर्माण और मरम्मत कार्यों में बरती गई लापरवाही, घटिया गुणवत्ता और निगरानी तंत्र की विफलता को दर्शाता है। यदि समय रहते गुणवत्ता की जांच और तकनीकी निरीक्षण सही ढंग से किया गया होता, तो इस प्रकार की घटना को रोका जा सकता था। किन्नौर जैसे दुर्गम क्षेत्र में सड़कें और पुल केवल यातायात के साधन नहीं, बल्कि लोगों की जीवनरेखा हैं। ऐसे में सार्वजनिक धन से किए गए कार्यों की गुणवत्ता पर समझौता करना जनता की सुरक्षा के साथ सीधा खिलवाड़ है। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि बार-बार करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद बुनियादी ढांचे की स्थिति पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं। आम आदमी पार्टी मांग करती है कि इस घटना की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष तकनीकी जांच करवाई जाए। यह पता लगाया जाए कि पुल की मरम्मत और रखरखाव में किन अधिकारियों, इंजीनियरों, ठेकेदारों या फिर एजेंसियों की जिम्मेदारी थी। जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए और दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पार्टी यह भी मांग करती है कि जिले के सभी पुलों एवं संवेदनशील सड़कों का तत्काल सुरक्षा ऑडिट करवाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और आम जनता की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।