फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   collage

ठियोग कॉलेज होस्टल भवन के खबर छपते ही हरकत में आया प्रशासन

Mon, 15 Jul 2019 09:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
हॉस्टल भवन में आईं दरारों की जांच को लेकर कमेटी गठित
विज्ञापन

ठियोग कॉलेज हॉस्टल भवन के खबर छपते ही हरकत में आया प्रशासन
नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में कमेटी को कार्रवाई के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय में बीते दिनों हिमुडा की ओर से बनाए गए हॉस्टल भवन में आईं दरारों की जांच को लेकर एसडीएम ठियोग एमडी शर्मा ने तुरंत कार्रवाई अमल में लाई है। उन्होंने कॉलेज प्रशासन, नायब तहसीलदार ठियोग और लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को इस भवन निर्माण संबंधी रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर प्रशासन को सौंपने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम कार्यालय में भवन की फिटनेस और सर्वे रिपोर्ट जल्द जमा करने के भी फरमान जारी किए हैं।
गौरतलब है कि ठियोग कॉलेज भवन का निर्माण जुलाई माह में पूरा हो गया था, लेकिन बरसात आने के बाद उक्त भवन में दरारें आने से भवन को खतरा पैदा हो गया था। भवन में दरारें आने पर कॉलेज प्रशासन ने हिमुडा से भवन अपने अधिकार में लेने से इंकार कर दिया था। करीब ढाई करोड़ रुपये की राशि से बनकर तैयार हुआ यह भवन सवालों के घेरे में खड़ा हो गया।
विज्ञापन

ठियोग महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुपमा गर्ग ने हिमुडा को लिखित में शिकायत पत्र फरवरी में भेज कर जबाव मांगा था, लेकिन हिमुडा ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद एक बार फिर से कॉलेज प्रशासन की ओर से दो बार रिमाइंडर भेजा गया, लेकिन हिमुडा की ओर औपचारिक रूप से कोई जवाब नहीं आया। इस हॉस्टल में बने 27 कमरों में 105 छात्रों के ठहरने का प्रावधान किया जाना था, लेकिन शुरू करने से पहले ही दरारें आने के कारण इस भवन में छात्रों को रहने की सुविधा नहीं दी गई है। विद्यालय की एसएफ आई, एनएसयूआई और एबीवीपी ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंप कर भवन निर्माण कार्यप्रणाली पर जांच की मांग कई बार उठाया और उक्त ठेकेदार पर उचित कार्रवाई करने की मांग उठाई। इससे पहले भी ठियोग में एचआरटीसी को भवन क्षतिग्रस्त होने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed