फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Cleanliness is being flouted in ward number six of Dansa Panchayat

Rampur Bushahar News: डंसा पंचायत के वार्ड नंबर-छह में स्वच्छता की उड़ रहीं धज्जियां

Sun, 18 Jan 2026 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
सड़क के किनारे और नाले में ठिकाने लगाया जा रहा कूड़ा-कचरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

डंसा (रामपुर बुशहर)।
रामपुर उपमंडल की डंसा पंचायत के वार्ड नंबर-छह में डंसा-पनोली सड़क के साथ लगते नाले में कूड़ा-कचरा ठिकाने लगाया जा रहा है। लोग नियमों को ताक पर रखकर कूड़ा-कचरा फेंक रहे हैं। सड़क के किनारे भी कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इस सड़क से मंदिर, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और पंचायत घर के लिए रोजाना लोगों का आना-जाना लगा रहता है। हालांकि, स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रत्येक वार्ड में कूड़ा-कचरा ठिकाने लगाने के मकसद से पंचायत की ओर से हर साल राशि खर्च की जा रही है। इसके बावजूद रास्तों, सड़क के किनारे और नाले में लोग कूड़ा-कचरा फेंक रहे हैं। महिला मंडल प्रधान राम कली का कहना है कि महिला मंडल की बैठक में स्वच्छता अभियान को लेकर हर बार गांव की साफ-सफाई के प्रति महिलाओं को जागरूक किया जाता है। पंचायत वार्ड पंच शांति नेगी ने कहा है कि प्लास्टिक कचरा ले जाने के लिए गाड़ी चलाई गई थी। इसके लिए घरों से सड़क तक पहुंचाने के लिए कहा गया था, लेकिन कुछ समय तो लोगों ने गाड़ी वाले को प्लास्टिक युक्त कचरा दिया, लेकिन फिर यह योजना ठंडे बस्ते में पड़ गई। लोगों को चाहिए कि अपने घर का कूड़ा अपने आसपास ही गड्ढों में डालें, ताकि गंदगी न फैले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed