फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Cleanliness drive conducted on Gandhi Jayanti

Rampur Bushahar News: गांधी जयंती पर चलाया स्वच्छता अभियान, शहर को स्वच्छ बनाने का लिया संकल्प

Fri, 02 Oct 2026 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive conducted on Gandhi Jayanti
रामपुर में भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान। संवाद
. बुशहर सदन और आसपास के क्षेत्रों में फैला कचरा किया एकत्रित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
महात्मा गांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी रामपुर मंडल ने शुक्रवार को स्वच्छता अभियान चलाया। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बुशहर सदन और आसपास के क्षेत्रों में फैले कचरे को एकत्रित कर ठिकाने लगाया। अभियान की अगुवाई भाजपा रामपुर मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान ने की, जबकि पूर्व भाजपा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। साथ ही रामपुर शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने कहा कि स्वच्छता प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। महात्मा गांधी ने स्वच्छता को विशेष महत्व दिया था और उनकी जयंती पर स्वच्छता अभियान के माध्यम से उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता जनसेवा, स्वच्छता और जन जागरूकता से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाएंगे। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष करण शर्मा, उपाध्यक्ष रोहित नेगी, दिनेश खमराल, विजय गुप्ता, तिलक राज, यशपाल पालसरा सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed